महाकुम्भ में एक और हादसा, दो नावों की टक्कर से पलटी नाव, 60 लोग थे सवार

उत्तर प्रदेशमहाकुम्भ में एक और हादसा, दो नावों की टक्कर से पलटी नाव,...

Date:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई. यह हादसा दो नावों की टक्कर से हुआ. इन दोनों नावों पर 60 से ज्यादा लोग सवार थे. यह हादसा वाराणसी के मान मंदिर घाट के सामने गंगा पार के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक नाव पर सवार सभी यात्री ओडिशा के हैं. वे नाव पर सवार होकर गंगा नदी का भ्रमण कर रहे थे. तभी एक बड़ी नाव और एक छोटी नाव आपस में टकरा गई.

राहत की बात यह रही कि नाव पर सवार सभी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और जल पुलिस ने सभी लोगों को बचा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पर सवार लोग ओडिशा के हैं. एनडीआरएफ और जल पुलिस ने सभी लोगों को बचा लिया है, एक व्यक्ति घायल हुआ है. जिसका तुरंत इलाज कराया गया.

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी इस बात की पुष्टि की कि नाव पर 60 लोग सवार थे. तभी बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. सभी लोगों को बचा लिया गया है. वाराणसी के एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. एस चिन्नप्पा ने बताया कि गंगा नदी में दो नावों के बीच टक्कर हो गई है। बड़ी नाव में 58 लोग सवार थे, जबकि छोटी नाव में छह लोग सवार थे। बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया है, जिसमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। साथ ही नाव मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...