अपनी ही खोदी क़ब्र में गिरा पाकिस्तान

फीचर्डअपनी ही खोदी क़ब्र में गिरा पाकिस्तान

Date:

तौक़ीर सिद्दीक़ी
कहते हैं कि इंसान किसी और के लिए क़ब्र खोदता है तो कभी कभी उस क़ब्र में खुद ही गिर पड़ता है. पाकिस्तान की टीम के साथ भी आज कुछ ऐसा ही हुआ. उसने वेस्टइंडीज टीम के लिए जो क़ब्र खोदी थी, आज उसी में खुद ही गिरकर दफन हो गयी. स्पिनरों के सहारे वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ़ करने का सपना देखने वाले पाकिस्तान के हेड कोच और आजकल टीम के सबकुछ आकिब जावेद को वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने ऐसा झटका दिया कि उसका दर्द रह रहकर उन्हें उठता रहेगा। वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को तीसरे दिन लंच से पहले ही 133 रनों पर बुक करके मैच को 120 रनों के विशाल मार्जिन से जीत लिया और शृंखला 1-1 से बराबर करने में कामयाबी हासिल की.

पाकिस्तान की हार तो कल ही नज़र आने लगी थे, उसके 4 बड़े विकेट सिर्फ 76 रनों पर ही पवेलियन लौट गए थे. पाकिस्तान ने पिच ऐसी बनाई थी जिसपर एक आम स्पिनर भी कमाल दिखा सकता था और जोमेल वरिकेन, गुडाकेश मोती और सिंक्लेयर की तिकड़ी ने दोनों पारियों में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को नचाकर रख दिया। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 154 और दूसरी पारी में सिर्फ 133 रन ही बना सकी थी.

इंग्लैंड के खिलाफ पिछली होम सीरीज़ का पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आकिब जावेद को टीम की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन जैसे इंटरनेशनल कोचेज़ ने पीसीबी की राजनीती से तंग आकर पाकिस्तान टीम को कुछ ही समय में छोड़ दिया था. आकिब जावेद ने किसी भी हालत में जीत हासिल करने के लिए स्पिन ट्रैक का सहारा लिया और ऐसी पिचें बनवाईं जो सिर्फ स्पिनर को मददगार साबित हों. इंग्लैंड के खिलाफ बाद के दो टेस्ट मैच में आकिब जावेद का यह फार्मूला हिट हुआ. हालाँकि जिस तरह की पिचें बनाई गयी उनकी आलोचना पाकिस्तान में भी की गयी.

इसके बाद साऊथ अफ्रीका में पिटने के बाद पाकिस्तान खेलने आयी वेस्टइंडीज के खिलाफ भी स्पिन ट्रैक पर मैच हुआ और नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में गया. एकबार फिर पिच को लेकर बातें हुईं तब आकिब जावेद ने प्रेस कांफ्रेंस ऐसे लोगों की आलोचना की जो इस तरह की एकतरफा पिचें बनाये जाने को गलत बता रहे थे. आकिब का कहना था कि SENA देश भी तो अपने हिसाब से तेज़ पिचें बनाते हैं तो अगर हम स्पिन पिच बना रहे हैं तो लोगों को परेशानी क्यों है. अब इस बुरी हार के बाद आकिब जावेद को बहुत से सवालों के जवाब देना होगा। बताना होगा कि अपनी खोदी हुई कब्र में वह क्यों गिर गए. इस हार के बाद मौजूदा WTC साइकिल का समापन पाकिस्तान ने अंतिम पायदान पर किया। वेस्टइंडीज जो इससे पहले अंतिम पायदान पर थी, इस जीत के बाद आठवें नंबर पर पहुँच गयी. इसे पाकिस्तान टीम का सबसे ख़राब और शर्मनाक प्रदर्शन कहा जायेगा। पाकिस्तान ने इस साइकिल में 14 टेस्ट मैच खेले जिसमें उसे 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और सिर्फ पांच मैचों में ही जीत मिल पायी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...