उत्तराखंड: अनियंत्रित मिनी बस खाई में गिरी, 4 की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड: अनियंत्रित मिनी बस खाई में गिरी, 4 की मौत

Date:

उत्तराखंड के पौड़ी शहर में बस हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार मिनी बस संख्या UK12PB0177 जो पौड़ी बस स्टैंड से केंद्रीय विद्यालय होते हुए करीब 3 बजे श्रीनगर के लिए निकली थी, करीब 4 बजे तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को उप जिला अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान स्वयं मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी लाई, साथ ही जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिए सन्देश में कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि मृतकों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...