कॉमेडियन सुनील पाल किडनैपिंग केस के तार से मेरठ से जुड़े

उत्तर प्रदेशकॉमेडियन सुनील पाल किडनैपिंग केस के तार से मेरठ से जुड़े

Date:

स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण कांड के तार अब पश्चिमी यूपी के मेरठ से जुड़ रहे हैं। उन्हें अगवा करने वाले लोग उन्हें मेरठ में छोड़कर वहां से एक ज्वैलरी शॉप से ​​कुछ ज्वैलरी खरीदकर लाए थे। उन्होंने सुनील पाल के खाते से ऑनलाइन पेमेंट की थी। पुलिस ज्वैलरी शॉप के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इस मामले में मेरठ के दो सर्राफा व्यापारियों बैंक खाते मुंबई पुलिस ने फ्रीज कर दिए हैं। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम से इन ज्वैलर्स से 6 लाख से ज्यादा की ज्वैलरी खरीदी थी।

जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन सुनील पाल को कुछ बदमाशों ने दिल्ली से अगवा किया, अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी मगर डील 10 लाख पर तय हुई और फिर 7.5 लाख रुपये लेकर सुनील पाल को छोड़ा गया। सुनील पाल के मुताबिक बदमाशों ने उनकी आँखों पर पट्टी बाँध राखी थी इसलिए उन्हें कहाँ छोड़ा गया वो बताने में असमर्थ हैं, लेकिन बदमाशों ने मेरठ से ज्वेलरी खरीदी इसलिए माना जा रहा है कि जिस जगह पर सुनील पाल को छोड़ा गया वह मेरठ हो सकता है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सुनील पाल ने इतना बताया कि उन्हें दिल्ली से अगवा किया गया और फिर फिरौती लेकर छोड़ा गया। सुनील पाल ने अनुमान लगाकर बताया कि उन्हें शायद मेरठ में छोड़ा गया है.

पॉल के इस बयान के बाद मेरठ पुलिस सक्रीय हुई और उसके निगाह में दो लोग चढ़े. जानकारी के मुताबिक मेरठ में दो दुकानों से सुनील पॉल के अगवाकरों ने गहने खरीदे थे, पेमेंट सुनील पॉल के खाते से UPI द्वारा हुआ था. कह जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद दोनों ज्वेलर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस की जांच में ये मामला सामने आया. ज्वेलर्स के मुताबिक एक ग्राहक ने ऑनलाइन पेमेंट करके ज़ेवर खरीदे थे. अब जिस अकाउंट से पेमेंट आया था उसे पुलिस ने फ्रीज़ कर दिया है. मेरठ पुलिस के मुताबिक के मुताबिक ज्वेलर्स की शिकायत पर जांच चल रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...