दलालों और दामादों के हवाले कांग्रेस ने कर दिया था हरियाणा: पीएम मोदी

नेशनलदलालों और दामादों के हवाले कांग्रेस ने कर दिया था हरियाणा: पीएम...

Date:

पिछले दस सालों से हरियाणा में भाजपा की सरकार रही है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी और गाँधी फैमिली को सबसे भ्रष्ट परिवार बता रहे हैं. हरियाणा के सोनीपत में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी लोगों को याद दिला रहे हैं कि कांग्रेस के शासन में ही भ्रष्टाचार ने सरकारी व्यवस्था में जड़ें जमाईं और उसे मजबूती मिली।

प्रधानमंत्री ने रोबर्ट वाड्रा का नाम न लेते हुए कहा कि हरियाणा के किसानों की जमीनें लूट ली गईं और दलालों और दामादों के हवाले कर दिया गया। हालाँकि पिछले दस बरस से हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार रही लेकिन इन दलालों और दामादों के खिलाफ डबल इंजन सरकार ने क्या कार्रवाई की ये नहीं बताया, ये नहीं बताया कि जब इन दलालों और दामादों ने हरियाणा को लूटा है तो ये लोग जेल में क्यों नहीं हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी दो साल ही हुए हैं और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री पर भूमि घोटाले का आरोप है। जब वे उच्च न्यायालय में पेश हुए तो उनकी याचिका खारिज कर दी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि दस साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस का शासन था, तब धोखाधड़ी के बिना कोई नौकरी नहीं मिलती थी और भ्रष्टाचार से मुक्त कोई संगठन नहीं था।

प्रधानमंत्री ने कहा, हरियाणा में भाजपा सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी देने का निर्णय लिया है लेकिन ये निर्णय चुनाव के समय ही क्यों लिया गया, फसलों को MSP देने की बाद दस सैलून बाद क्यों याद आयी, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बोला, वैसे देखा जाय तो कांग्रेस ने तो सभी फसलों के लिए कानून बनाकर MSP देने की बात कही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related