डाउन हुआ जियो, यूज़र्स हुए परेशान, सबसे ज़्यादा असर मुंबई में

फीचर्डडाउन हुआ जियो, यूज़र्स हुए परेशान, सबसे ज़्यादा असर मुंबई में

Date:

मंगलवार दोपहर को अचानक कई जगहों पर जियो की सेवा काम करना बंद कर गई। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जियो डाउन होने की जानकारी दी साथ ही आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि कई लोग इसकी सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

डाउनडिटेक्टर पर एक घंटे के दौरान 10 हजार शिकायतें दर्ज की गई हैं, जो काफी ज्यादा संख्या है। इसमें से 67 फीसदी यूजर्स ने सिग्नल नहीं होने की बात कही है और बताया है कि वे इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा 14 फीसदी लोगों ने बताया कि वे ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका असर पूरे भारत में दिख रहा है। इसके चलते कई लोगों को फोन कॉल करने पर नॉट रिचेबल की जानकारी मिल रही है। ऐसे में कई लोग बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों को इंटरनेट इस्तेमाल करने में भी दिक्कत आ रही है। जियो डाउन का सबसे ज्यादा असर मुंबई में देखने को मिला। इसके चलते कई यूजर्स जियो की सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स ने एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर भी जियो सेवा के बारे में पोस्ट किया। एक यूजर ने बताया कि उसका जियो सिम और जियो फाइबर सर्विस काम नहीं कर रही है। कंपनी ने अभी तक इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सोशल मीडिया पर जियो डाउन की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और एक्स प्लेटफॉर्म पर #jiodown ट्रेंड करने लगा, जो टॉप पर रहा। कई लोगों ने इस पर मीम्स आदि भी शेयर किए। भारत में जियो का यूजर बेस बहुत बड़ा है, इसके डाउन होने से कई लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...