नोएडा और गुरुग्राम के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी

नेशनलनोएडा और गुरुग्राम के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी

Date:

नोएडा और गुरुग्राम के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने दोनों मॉल को खाली करा लिया। ये धमकियाँ नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल और गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने के लिए थीं। मेल पर धमकी मिलते ही मॉल प्रबंधन सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मॉल को खाली कराकर बम और डॉग स्क्वॉड के साथ तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने धमकी वाले ईमेल आईडी को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। ईमेल भारतीय मेल एड्रेस पर बनाया गया है। पुलिस इसका पता लगाने और धमकी भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉल प्रबंधन को एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि आज मॉल में बम फटेगा और कोई नहीं बचेगा। ईमेल सुबह करीब 9:45 बजे आया जिसे पढ़कर हड़कंप मच गया। मॉल के मालिकों को ईमेल की जानकारी दी गई। ईमेल हिडन बोन्स 76 के एड्रेस से आया था जिसमें लिखा था कि मॉल की बिल्डिंग में बम है, कुछ समय में यह विस्फोट हो जाएगा और हर व्यक्ति मारा जाएगा। मैंने मॉल में बम लगाया है क्योंकि मैं मरना चाहता हूं। हर कोई मरने का हकदार है। मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है।

ईमेल पढ़ते ही पुलिस को जानकारी दी गए, पुलिस अधिकारी एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमांडो बम और डॉग स्क्वॉड के साथ अंदर गए और पूरे मॉल को खाली करा लिया। इलाके को बैरिकेडिंग करके सील कर दिया गया। मॉल के हर कोने की तलाशी ली गई। हालाँकि जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इसी तरह एक ईमेल गुरुग्राम के एंबियंस मॉल प्रबंधन को भी मिला, उसे भी खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...