टूट गयी विनेश, कर दिया सन्यास का एलान

फीचर्डटूट गयी विनेश, कर दिया सन्यास का एलान

Date:

विनेश फोगट ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के बाद कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार सुबह एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट में अपना फैसला साझा किया।

पोस्ट में विनेश ने अपनी माँ से माफ़ी मांगते हुए कहा कि वो उन्हें माफ़ दें, वो उनका सपना पूरा नहीं कर सकीं, विनेश ने लिखा , कुश्ती उनसे जीत गई, उसकी हिम्मत अब टूट चुकी है और अब उनमें और शक्ति नहीं बची है। विनेश अपने कुश्ती कैरियर कार्यकाल 2001-2024 लिखकर कहा की वो हमेशा सभी की माफ़ी के लिए ऋणी रहूँगी।

विनेश फोगट ने अपनी अयोग्यता के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की है और रजत पदक मांगा है। आज इसपर अपना फैसला सुना सकता है, फिलहाल दुनिया के कई एथलीट विनेश को उसका मेडल देने की अपील कर रहे हैं, विनेश ने अपील की है उसे सिल्वर मेडल के लिए जॉइंट विनर घोषित किया जाय.

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने फोगट के अयोग्य घोषित होने पर अपना आश्चर्य और निराशा व्यक्त की। उन्होंने पुष्टि की कि फोगट शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से ठीक हैं, लेकिन वे निराश हैं। उषा ने कहा कि सहायक कर्मचारी फोगट को अपना वजन नियंत्रित करने में मदद करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...