नीरज के पास दो व्यक्तिगत ओलम्पिक gold जीतने का golden मौका

फीचर्डनीरज के पास दो व्यक्तिगत ओलम्पिक gold जीतने का golden मौका

Date:

भारत और दुनिया के स्टार ज्वेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कल भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और तीन साल पहले टोक्यो में जीते गए अपने ओलंपिक गोल्ड के खिताब को बरकरार रखने के लिए उतरेंगे। चोपड़ा ने अपनी शैली के अनुरूप शानदार शुरूआत की और टॉप 12 क्वालीफायर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चोपड़ा ने 89.34 मीटर के अपने शानदार पहले प्रयास से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो कि स्टेड डी फ्रांस में 84 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क से काफी अधिक था। इस बेहतरीन प्रयास ने चोपड़ा को दो-समूह क्वालीफिकेशन चरण में अन्य सभी प्रतियोगियों से काफी आगे रखा और इसने उन्हें अपने अन्य प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने वाले खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया।

26 वर्षीय छह फुट लंबे चोपड़ा को हालांकि फाइनल में कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. चोपड़ा के बाद मिक्स्ड जोन ने भी लगभग उनके ही बराबर 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर ये जता भी दिया था. दरअसल टॉप 12 में 8 खिलाडियों ने सीधे क्वालीफाई किया जिसमें चार लोगों ने अपने पहले ही प्रयास में 84 मीटर से ज़्यादा फेंककर खेल गाँव आराम करने चले गए, इनमें पाकिस्तान के अरशद नदीम भी थे.

चोपड़ा के मुख्य प्रतिद्वंदियों में से एक ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.63 मीटर), जर्मनी के जूलियन वेबर (87.76 मीटर) और चेकिया के विश्व नंबर 1 जैकब वडलेज (85.63 मीटर) होंगे। चोपड़ा ने पेरिस आने से पहले फ्रांस के उत्तर-पूर्व में जर्मन सीमा के पास प्रशिक्षण लिया है। अगर चोपड़ा अपने टोक्यो खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हैं तो वह दो व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन जाएंगे। अब तक केवल पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने भारतीय रंग में एक से अधिक स्वर्ण पदक जीते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...