Lucknow Civil Hospital: लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुड़दंग मचाते रहे इंटर्न्स, परेशान होते रहे मरीज़

उत्तर प्रदेशLucknow Civil Hospital: लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुड़दंग मचाते रहे इंटर्न्स,...

Date:

लखनऊ।  जन्मदिन मानना कोई बुरी बात नहीं, पार्टी करना भी कोई बुरी बात नहीं लेकिन हर चीज़ का वक़्त होता है, स्थान होता है और तरीका भी होता है. क्योंकि गलत जगह पर गलत तरीके से आपका सेलिब्रेशन करना किसी को परेशान कर सकता है, खासकर जब वह जगह एक अस्पताल हो जहाँ गंभीर मरीज़ भी भर्ती होते जिन्हें किसी भी तरह के शोर शराबे से परेशानी हो सकती है, शायद इसी लिए हर अस्पताल के पास जगह जगह लिखा होता है कि यहाँ हॉर्न बजाना मना है, मतलब यही होता है कि अस्पताल जैसी जगह पर किसी भी तरह का शोर शराबा नहीं होना चाहिए लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास के काफी करीब स्थित सिविल अस्पताल की बात अलग है, यहाँ पार्टी भी होती है, हुड़दंग भी होता है और बेल्टबाज़ी भी होती है, वह भी  अस्पताल के स्टाफ द्वारा। इन्हें फर्क नहीं पड़ता कि इनका हुड़दंगी सेलिब्रेशन मरीज़ों के लिए मुसीबत बन सकता है।   

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

जानकारी के अनुसार शहर के सिविल अस्पताल में बर्थडे पार्टी मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग केक काटकर सालगिरह का जश्न मना रहे हैं, जश्न के दौरान एक दूसरे के चहरे पर केक लगा रहे हैं, सेलिब्रेशन यहीं तक होता तो कोई बात नहीं थी लेकिन इसके बाद जो हुआ वो अस्पताल के नियमों का सरासर उल्लंघन है. इस वीडियो में दिख रहा कि अस्पताल के किसी हिस्से में कुछ इंटर्न केक काटने के बाद काफी हुड़दंग मचा रहे हैं, यहाँ तक कि एक दूसरे पर बेल्टों से हमले भी कर रहे हैं. अस्पताल में देर रात तक चल रहे इस हुड़दंगी जश्न को कोई रोकने वाला कोई नज़र नहीं आ रहा है. यहाँ तक कि इस हुड़दंग को अस्पताल के सुरक्षा कर्मी न सिर्फ देख रहे हैं बल्कि उसका आनंद उठा रहे हैं। 

Read also: UP Cabinet Minister: अदालत से सजा की फाइल लेकर भागने वाले योगी के मंत्री कल करेंगे सरेंडर

जांच समिति दो दिन में देगी रिपोर्ट 
 
अस्पताल के स्टाफ द्वारा देर रात तक चले इस हुड़दंगी जश्न से मरीज़ों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. तीमारदार भी हैरानी से यह सब माजरा देखते रहे लेकिन इन इंटर्न्स को रोकने वाला कोई नहीं था. वीडियो वायरल होने के बाद इस हुड़दंग को लेकर अस्पताल प्रशासन की नींद खुली। मामले को अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह गंभीर बताया है, उनके मुताबिक जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें फार्मेसी के 6 इंटर्न हुड़दंग  मचाते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और हुड़दंग मचाने वाले इंटर्न्स और दूसरे स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी नाराज़गी जताते हुए कहा कि एक जांच समिति बना दी गए है जो दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related