नया टी 20 कप्तान कौन? गौती लेंगे फैसला

फीचर्डनया टी 20 कप्तान कौन? गौती लेंगे फैसला

Date:

रोहित शर्मा ने टी 20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है ऐसे में टीम इंडिया को उनकी जगह पर किसी को अगला कप्तान चुनना है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने श्रीलंका जा रही है, अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित की जगह बोर्ड किसे कप्तान की ज़िम्मेदारी देगा, अभी तक इसको लेकर कयासों के दौर जारी हैं , हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, शुभमण गिल जिन्होंने हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच हारने के बावजूद टीम को 4-1 सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है अब इनमें एक नाम और भी जुड़ गया है और वो है श्रेयस अय्यर का. कहा जा रहा है कि टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर जिन्हें श्रीलंका सीरीज़ से अपना कोचिंग डेब्यु करना है, उनकी कप्तानी की स्किल्स से बहुत प्रभावित हैं और KKR के साथ उनकी नज़दीकी का फायदा श्रेयस को मिल सकता है.

वैसे तो रोहित के संन्यास लेने के बाद हार्दिक पंड्या का नाम सबसे आगे चल रहा था, मगर अब कहा जा रहा है कि वो कप्तानी की रेस से बाहर हो चुके हैं, इसकी कई वजह बताई जा रही है जिनमें से सबसे बड़ी वजह उनका बार बार चोटिल होना है. कहा जा रहा कि बोर्ड किसी ऐसे कप्तान के साथ नहीं जाना चाहता जो फिटनेस की वजह से बार बार टीम से बाहर रहता हो. हार्दिक के बाद जिस नाम पर सहमति दिखाई दे रही है वो नाम है सूर्यकुमार यादव का। कहा जा रहा है कि बोर्ड भी सूर्यकुमार में ज़्यादा दिलचस्पी ले रहा है, इसके अलावा गौतम गंभीर से सूर्या के अच्छे सम्बन्ध बताये जाते हैं.

तीसरा नाम शुभमण गिल का है जिनको बतौर कप्तान अभी ताज़ा ताज़ा कामयाबी मिली है, ये अलग बात है कि उनके सामने ज़िम्बाब्वे की टीम थी जिसे वर्ल्ड क्रिकेट में फिलहाल एक कमज़ोर टीम माना जा रहा है लेकिन भारतीय टीम भी नए और युवा खिलाडियों पर आधारित थी. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही मैच हारने पर टीम इंडिया और शुभमण गिल की काफी फ़ज़ीहत हुई थी लेकिन फिर जिस तरह युवा टीम ने वापसी की वो भी प्रशंसनीय है. अब ऐसे में गौतम गंभीर की भूमिका बहुत अहम हो जाती है. गौतम गंभीर को बतौर कोच तीन साल की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है ऐसे में वो ऐसा कप्तान चाहेंगे जो लम्बे समय तक उनके साथ रहे. अब देखना होगा कि गौतम गंभीर क्या सोचते हैं और किसके नाम की सिफारिश करते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...