दुनिया के इस दिग्गज निवेशक ने बदली वसीयत, जानिए किसे मिलेगा अब कुबेर का खज़ाना

फीचर्डदुनिया के इस दिग्गज निवेशक ने बदली वसीयत, जानिए किसे मिलेगा अब...

Date:

दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति का क्या होगा। 93 वर्षीय वॉरेन बफेट ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी वसीयत बदल दी है। उन्होंने कहा कि उनकी वसीयत में अब उनकी संपत्ति उनके तीन बच्चों द्वारा प्रबंधित चैरिटेबल ट्रस्ट को दी जाएगी। पहले यह संपत्ति बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दी जानी थी।

वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर करीब 880 अरब डॉलर का समूह है, जो बीएनएसएफ रेलरोड और गीको कार इंश्योरेंस समेत दर्जनों कारोबार का मालिक है। बफेट इस कंपनी के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव हैं। दिग्गज निवेशक के पास इस कंपनी के 14.5% शेयर हैं। बफेट ने 2006 से अब तक अपने आधे से ज्यादा शेयर दान कर दिए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति 129 अरब डॉलर (10,00,000 करोड़) है, जो उन्हें दुनिया का 10वां सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। बफेट ने कहा कि मेरी मृत्यु के बाद गेट्स फाउंडेशन को कोई पैसा नहीं मिलेगा। उन्होंने अपनी वसीयत में कई बार संशोधन किया है, हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों के मूल्य और उनकी विरासत को संभालने की उनकी क्षमता पर भरोसा जताया है। उनके प्रत्येक बच्चे एक चैरिटेबल ट्रस्ट की देखरेख करते हैं। बफेट ने कहा, “मुझे अपने बच्चों और उनके मूल्य पर पूरा भरोसा है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...