दुनिया की कोई ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गाँधी

पॉलिटिक्सदुनिया की कोई ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गाँधी

Date:

बोलांगीर, ओडिसा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने संविधान को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मैं कहना चाहता हूं- दुनिया की कोई ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती। राहुल ने कहा कि पूरे पब्लिक सेक्टर को इन्होने पूंजीपतियों को बेच दिया, इसनहोने देश के 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है। इन्होंने 24 साल के मनरेगा का पैसा 22 लोगों को दे दिया है, लेकिन आम जनता को कुछ नहीं दिया। मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, छात्रों का लोन माफ नहीं किया, छोटे व्यापारियों को तो लोन ही नहीं दिया।

राहुल गाँधी ने कहा कि देश में 90% लोगों की कहीं भागीदारी नहीं है। टीवी पर मीडिया वाले अंबानी की शादी दिखाएंगे, PM मोदी का वीडियो दिखाएंगे लेकिन किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा की आवाज कभी नहीं दिखाएंगे। क्योंकि मीडिया के मालिकों की लिस्ट में आपको दलित, आदिवासी या पिछ़ड़े वर्ग का एक व्यक्ति नहीं मिलेगा।

राहुल गाँधी ने कहा कि अडानी को एयरपोर्ट और डिफेंस के कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं तो मीडिया कहता है विकास हो रहा है। लेकिन जब मनरेगा लागू होता है, किसानों का कर्ज माफ़ होता है तो मीडिया कहता है, देखो ये गरीबों और किसानों की आदत बिगाड़ रहे हैं। राहुल ने कहा कि इसीलिए हम देश में करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं. राहुल ने कहा कि सरकार बनने पर सरकार पहला क्रांतिकारी कदम- जातिगत जनगणना होगा, इस कदम से देश के हर वर्ग को उसकी हिस्सेदारी पता चल जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...