हिन्दू आस्था खत्म करने की साज़िश कर रही है कांग्रेस: प्रधानमंत्री मोदी

नेशनलहिन्दू आस्था खत्म करने की साज़िश कर रही है कांग्रेस: प्रधानमंत्री मोदी

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और शिवसेना पर तीखा हमला बोला है, कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिंदू आस्था को खत्म करने की साजिश में लगी हुई है वहीँ उद्धव खेमे को डुप्लीकेट शिवसेना बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेता मुझे ज़िंदा दफनाने की बात करते हैं. प्रधानमंत्री ने सैम पित्रोदा को राहुल गाँधी का गुरु बताते हुए कहा कि शहजादे के गुरु ने अमेरिका में कहा है कि राम मंदिर निर्माण भारत के विचार के खिलाफ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग सरकारी इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते हैं, आतंकवादियों की कब्रों को सजाते हैं वो राम मंदिर में जाने वाले हम लोगों को देशद्रोही कह रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्धव गुट को नकली शिवसेना बताते हुए कहा किएक तरफ ये लोग मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता कहते हैं – मोदी तेरी कब्र खुदेगी। मुझे गाली देते हुए भी ये लोग तुष्टिकरण का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजकल आरक्षण के लेकर बड़ा शोर मचा रही है लेकिन आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ जैसा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहेब की भावना के खिलाफ है, संविधान की भावना के खिलाफ है। लेकिन कांग्रेस का एजेंडा है – दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर माइनॉरिटी के नाम पर अपने वोटबैंक को देना! प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि एससी हो या एसटी या फिर ओबीसी, वंचित समुदाय का जो अधिकार है, ये मोदी उसका चौकीदार है और जब तक मोदी जैसा चौकीदार है देखना है किसने अपनी मां का दूध पिया है जो इनका अधिकार छीन सकता है।

शरद पवार पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता, जो 40-50 साल से राजनीति कर रहे हैं, बारामती के चुनाव के बाद उन्होंने एक बयान दिया है। वो इतने हताश और निराश हो गए हैं कि वो चुनाव बाद विपक्ष के क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस में विलय होने की सलाह देने लगे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...