मनोरंजन: टीवी और ओटीटी प्लेटफार्म का लोकप्रिय रियलिटी शो लॉकअप इस समय हर ओर चर्चाओं में है लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं। वही इसमे आय दिन एक ऐसा खुलासा होता है जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। अब इस शो की होस्ट कंगना रनौत ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बचपन मे सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार होना पड़ा था।
कंगना ने यह खुलासा तब किया जब शो के कंटेस्टेंट मुअब्बर फारूकी ने अपने टास्क के दौरान कहा कि उन्हें बचपन मे सेक्सुअल हरैसमेंट का शिकार होना पड़ा था। मुअब्बर की यह बात सुनकर कंगना को अपना बचपन याद आया और उन्होंने अपने बचपन से जुड़े इस सनसनीखेज मामले का खुलासा लॉकअप के सेट पर किया।
कल के शो में शायसा शिंदे को एक टास्क मिला था जिसमे उन्हें एक कंटेस्टेंट को उसके जीवन से जुड़े बड़े रहस्य का खुलासा करने के लिए रेडी करना था। उन्होंने मुअब्बर फारूकी को रेडी किया मुअब्बर ने बताया कि जब वह 6 वर्ष के थे तो उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटना हुई थी। यह सिलसिला उनके 11 वर्ष के होने तक चलता रहा। मुअब्बर की यह बात सुनकर कंगना ने कहा हर कोई सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार होता है लेकिन वह इस विषय पर खुलकर बात नहीं करता मैं खुद सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई हूँ।

