दल बल के साथ पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल

नेशनलदल बल के साथ पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल

Date:

बिहार की राजनीति को लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए आज उस समय एक बड़ी खबर आयी जब जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव अपनी पूरी पार्टी समेत कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस में शामिल होने से पहले पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलकात की थी, कहा जा रहा है कि लालू की सलाह पर ही पप्पू यादव ने ये फैसला किया। दिल्ली में पप्पू यादव ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के सामने हाथ का साथ पकड़ा। इस मौके पर उनकी क्रिकेटर पुत्र सार्थक यादव भी मौजूद थे।

पार्टी विलय के समय पप्पू यादव ने कहा कि वो हमेशा कांग्रेस की आइडियालोजी पर चले हैं. उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी ने उनसे कहा कि आपको पार्टी ज्वाइन करना चाहिए, ये भरोसा ही उनके लिए काफी है। उन्होंने राहुल गाँधी की तारीफ करते हुए कहा पूरे विश्व में ऐसा कोई राजनेता नहीं होगा जिसने पहले चार हज़ार किलोमीटर पैदल और फिर 6 हज़ार किलोमीटर बाई रोड यात्रा की हो. उनके संघर्ष से प्रेरित होकर ही वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। पप्पू यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि 80 बरस की उम्र वो जिस ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं वो किसी के लिए भी प्रेरणादायक हो सकता है. पप्पू यादव ने कहा कि वो विशवास दिलाते हैं कि इस लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिए जी जान लगा देंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गाँधी ने देश में एक उम्मीद जगाई है, वो उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि 24 में भी जीतेंगे और 25 में तो जीतेंगे ही. बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस पार्टी की तरफ राज्यसभा की मेंबर हैं। चुनाव की बात करें तो सीमांचल के 6 ज़िलों में पप्पू यादव का काफी असर है। बिहार में कोविड काल और फिर बाढ़ के समय पप्पू यादव की पार्टी और स्वयं पप्पू यादव ने क्षेत्र के लोगों की हर तरह से बहुत मदद की थी, हालाँकि विधान सभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. कहा जा रहा कि कांग्रेस पार्टी पप्पू यादव को पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...