आतिशबाज़ी के दौरान चित्रकूट में धमाका, 4 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेशआतिशबाज़ी के दौरान चित्रकूट में धमाका, 4 बच्चों की मौत

Date:

चित्रकूट में आयोजित बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान एक धमाके में चार बच्चों की दुखद मौत की खबर आयी है। चित्रकूट इंटर कालेज के मैदान में बुधवार की रात बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में आतिशबाजी शो की तैयारी थी तभी विस्फोट हो गया जिसमें चार बच्चों की जान चली गई।

एडीजी भानु भास्कर ने चार मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। राहत कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट उत्सव में आतिशबाजी के दौरान हुआ. घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लेते हुए कहा कि जनपद चित्रकूट में दुर्घटना में हुई बच्चों की मौतें बहुत दुखद घटना है। शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एडीजी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को फ़ौरन 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी घायलों का निःशुल्क समुचित उपचार निःशुल्क कराया जाएगा।

वहीँ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने घटना पर योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि बुंदेलखंड महोत्सव में हुआ विस्फोट बेहद दुखद है, भाजपा सरकार को इसकी नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवज़ा देना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related