इंग्लैंड श्रृंखला में विराट कोहली की गैरमौजूदगी का आगे बढ़ना तय है, जानकारी के मुताबिक राजकोट और रांची में टेस्ट में भी विराट कोहली की सेवाएं टीम को नहीं मिलने वाली है. धर्मशाला में 6 मार्च से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए कोहली की उपलब्धता पर संदेह है.
बता दें कि इंग्लैंड सीरीज शुरू होने के तीन दिन बाद 22 जनवरी को बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि कोहली “व्यक्तिगत कारणों” से पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। Virat Kohli भारतीय टीम में शामिल होने के लिए उसी सुबह Hyderabad पहुंचे थे लेकिन उसी दिन वहां से चले गए। BCCI ने उस बयान के बाद से Virat Kohli की अनुपस्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की. वैसे तीसरे टेस्ट में Mohammad Siraj की वापसी कन्फर्म हो गयी है, उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था।
चोट के चलते टीम से बाहर हुए केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की फिटनेस की निगरानी बेंगलुरु में एनसीए में की जा रही है। एनसीए फिजियो की अंतिम रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के लिए अच्छी ख़बरें है। अच्छी बात ये है कि राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अभी काफी समय है इसलिए इन दोनों खिलाडियों के पास रिकवरी का पूरा मौका है.
पहले टेस्ट में राहुल और जडेजा भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे, हालांकि दोनों शतक से चूक गए। राहुल ने कोहली द्वारा खाली किए गए नंबर 4 स्थान को भर दिया और अब उनकी वापसी से मध्य क्रम को बढ़ावा मिलेगा जो विशाखपत्तनम में अनुभव के आधार पर हल्का था। सिराज की वापसी से गेंदबाजी क्रम को मज़बूती मिलेगी। सभी प्रारूपों में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बुमराह ने पिछले साल विश्व कप से पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद वापसी की।

