रोहित फिर नाकाम, शिवम् ने फिर दिलाई भारत को जीत

फीचर्डरोहित फिर नाकाम, शिवम् ने फिर दिलाई भारत को जीत

Date:

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आज ऐसा लगा जैसा हम मोहाली के मैच का रीटेलीकास्ट देख रहे हैं, कमोबेश वहीँ सबकुछ हुआ जो मोहाली के मैच में हुआ. बस फर्क ये था कि इस मैच में विराट कोहली खेल रहे थे जो करीब 14 महीनों बाद टी 20 मैच खेलने उतरे थे. हालाँकि उनकी वापसी उतनी ख़राब नहीं रही जितनी रोहित शर्मा की रही , रोहित शर्मा आज भी नाकाम रहे और पहली ही गेंद पर बोल्ड होकर वापस हो लिए. अफ़ग़ानिस्तान ने आज भी ठीकठाक स्कोर खड़ा किया और भारत को 173 का लक्ष्य दिया जिसे एकबार फिर शिवम् दुबे की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत टीम इंडिया ने 16वें ओवर में चार विकेट खोकर पूरा कर लिया। पिछले मैच में भी शिवम् दुबे ने 60+ की नाबाद पारी खेली थी और आज भी 63 नॉट आउट स्कोर किये। शिवम् के अलावा आज यशस्वी जैसवाल ने भी 34 गेंदों पर 68 रनों की धुंआधार पारी खेली।

विराट कोहली आज 14 महीने बाद किसी टी 20 मैच में नज़र और अच्छे टच में भी दिख रहे थे, हालाँकि उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन उनके 29 रन सिर्फ 16 गेंदों में आये जिसमें तेज़ तर्रार 5 चौके भी शामिल थे. टी 20 में वापसी करने वाले रोहित शर्मा पिछले मैच में भी शून्य पर रन आउट हुए थे और आज भी फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी की गेंद पर बिना खाता खोले बोल्ड हो गए. जितेश शर्मा भी खाता नहीं खोल सके मगर रिंकू सिंह एकबार फिर शुभम के साथ टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले रोहित ने टॉस जीतकर अफ़ग़ानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। इस बार अफ़ग़ानिस्तान ने पिछले मैच से अच्छी बल्लेबाज़ी और आठ विकेट खोकर 172 का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया।अफगानिस्तान ने तेज बैटिंग से शुरुआत तो की लेकिन उनके टॉप ऑर्डर में गुलबदीन नईब को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर हावी होकर नहीं खेल सका. ऑलराउंडर गुलबदीन को आज तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया था और इस ऑलराउंडर ने अपने प्रमोशन को सही साबित करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. अक्षर पटेल ने 12वें ओवर में नईब को आउट कर भारत को राहत दिलाई. गुलबुद्दीन ने सिर्फ 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 57 रन जड़े.

17वें ओवर तक अफगानिस्तान का स्कोर सिर्फ 134 रन था लेकिन फिर लोअर ऑर्डर में बल्लेबाज़ों ने कमाल दिखाया. करीम जन्नत ने सिर्फ 10 गेंदों में 20 और मुजीब उर रहमान ने 9 गेंदों में 21 रन ठोंककर टीम के स्कोर को 172 रन तक पहुंचाया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट हासिल किये, वहीँ रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को दो दो खिलाडियों को आउट करने में सफलता मिली। शिवम् दुबे ने आज एक विकेट भी हासिल किया। श्रंखला का तीसरा और आखरी टी 20, 17 जनवरी को बंगलुरु में खेला जाना है जिसे जीतकर टीम इंडिया श्रंखला को एकतरफा बनाना ज़रूर चाहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related