40 कैमरों के साथ दूरदर्शन करेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण

उत्तर प्रदेश40 कैमरों के साथ दूरदर्शन करेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण

Date:

सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन ने भी 22 जनवरी को अयोध्या से एक भव्य लाइव टेलीकास्ट का इंतज़ाम किया है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य कार्यक्रम को देश के कोने कोने में पहुंचाने के लिए दूरदर्शन की टीम अभी से अयोध्या पहुँच चुकी है. जानकारी के मुताबिक दूरदर्शन जानदार सजीव प्रसारण दिखाने के लिए अत्याधुनिक 4K टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा, बता दें कि इस टेकनोलॉजी में पिक्सेल ज़्यादा होते हैं जिससे सजीव प्रसारण की गुणवत्ता बहुत बेहतर हो जाती है.

दूरदर्शन के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को मंदिर परिसर का दौरा किया और बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव टेलीकास्ट के लिए दूरदर्शन 40 कैमरों का इस्तेमाल करेगा ताकि कहीं से भी कोई एंगल न छूटे। ये कैमरे राम मंदिर के मुख्य परिसर के अलावा राम की पैड़ी, कुबेर टीला, जटायु प्रतिमा, सरयू घाट और कई मुख्य स्थानों पर लगाए जायेंगे ताकि पूरी अयोध्या के दूरदर्शन पर दर्शन हो सकें। अधिकारियों ने कहा कि अभी जी20 के आयोजन में हमने 4के प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया था. अधिकारियों ने बताया कि प्रसारण विभिन्न भाषाओँ में दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों पर किया जायेगा, इसके अलावा अन्य टीवी चैनलों को भी दूरदर्शन से लाइव फीड मिलता रहेगा. दूरदर्शन की टीम में उस दिन 250 लोग शामिल होंगे।

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा 7,000 से अधिक अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. समारोह से पहले अयोध्या प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और राम की नगरी को सजाने का काम चल रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे होगी। अयोध्या में कुबेर टीला पर जटायु की एक प्रतिमा स्थापित की गई है। ट्रस्ट ने नए मंदिर और जटायु की विशाल प्रतिमा की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। राम की पैड़ी पर शाम को एक विशेष लेजर शो का नियमित रूप से आयोजन चल रहा है जिसमें पुराने मंदिरों और इमारतों पर 3डी टक्नोलॉजी के जरिए रामायण की कहानी बताई जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related