लाल सागर में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाज़ारों में आयी गिरावट के चलते आज भारतीय शेयर बाजार भी दिनभर लाल निशान में कारोबार करते रहे और मुख्य इंडेक्सों सेंसेक्स और निफ़्टी की दिन के निचले स्तर पर क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स जहाँ 535 अंको की गिरावट के साथ 71356 अंकों पर बंद हुआ वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 21517 पर क्लोज हुआ। निफ़्टी बैंक में गिरावट रही वही निफ़्टी मिड कैप ने गिरावट वाली मार्केट में 139 अंकों की बढ़त हासिल की और शायद इसकी वजह अडानी ग्रुप के शेयरों में आयी उछाल रही जिसके सभी शेयर सुप्रीम कोर्ट के अडानी-हिंडेनबर्ग मामले में आये फैसले तेज़ी पर बंद हुए.
वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो कल के सत्र में nasdaq 245 अंक नीचे बंद हुआ था, वहीँ FTSE में 38, CAC में 80 और DAX में 99 अंको की गिरावट रही थी. एशियाई बाज़ारों में NIKKIE में 75, Strait Times मेँ 30 और hang sang में 142 अंकों की गिरावट रही. सेंसेक्स के टॉप गेनेर्स की बात करें तो ITC, SBI, Bharti Airtel, larsen और ICICI bank रहे, वहीँ टॉप लूज़र्स में HDFC bank, Infosys, TCS, JSW Steel और HCL Tech शामिल रहे.
सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ़्टी नेक्स्ट 50 को छोड़कर सभी मुख्य इंडेक्सों में गिरावट देखी गयी. निफ़्टी 50 148, निफ़्टी बैंक 56, निफ़्टी 100 93 और निफ़्टी 200 में 37 अंको की गिरावट दर्ज हुई। शेयर बाजार में कल की तरह आज भी कारोबार के आखरी घंटे में तेज़ गिरावट है जो दर्शाता है कि लोगों ने अपने सौदे घर लेकर नहीं गए बल्कि आज ही उन्हें वापस बाजार में खपा दिया। बाजार के जानकारों के मुताबिक ज़्यादातर निवेशक पिछले काफी दिनों से आयी तेज़ी की वजह से मुनाफे में बैठे हुए हैं ऐसे में उन्होंने थोड़ी थोड़ी मुनाफावसूली करनी शुरू की है ताकि आगे खरीदारी के लिए उनके पास निवेश मौजूद रहे.

