साक्षी ने अब बृजभूषण पर लगाए धमकियाँ देने के आरोप

फीचर्डसाक्षी ने अब बृजभूषण पर लगाए धमकियाँ देने के आरोप

Date:

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली और रियो ओलिंपिक-2016 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक ने आज एक और खुलासा किया है, उन्होंने अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं. साक्षी मलिक ने प्रेस वार्ता में कहा कि बृजभूषण सिंह के लोग उन्हें कॉल कर रहे हैं.

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले साल हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव दिसंबर में हुए थे और बृजभूषण सिंह के बेहद करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था जिसके बाद पहलवानों ने एकबार फिर मोर्चा खोल दिया था। साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का बड़ा एलान किया था वहीँ ओलम्पियन बजरंग पुनिया ने अपना पदम् पुरूस्कार वापस लौटाने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद खेल मंत्रालय ने संजय सिंह समेत पूरी कमिटी को बर्खास्त कर दिया था. अब साक्षी मलिक ने एक और खुलासा करके बृजभूषण सिंह परेशानियां बढ़ा दी हैं.

बता दें कि पिछले साल जंतर-मंतर पर साक्षी मालिक बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत देश के भर के पहलवानों ने प्रदर्शन किया था. इन सभी पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण बाद बृजभूषण सिंह को पद से हटना पड़ा था. साक्षी ने आज अपने दिल्ली आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी मां को किसी का कॉल आया और फोन पर जो भी शख्स दूसरी तरफ था वो कह रहा था कि उनके घर में किसी पर केस होने वाला है. साक्षी मालिक ने कहा कि बृजभूषण के लोग उन्हें फोन कर रहे हैं. साक्षी मालिक भारतीय सरकार से सुरक्षा मांगी है. साक्षी ने कहा कि उन्होंने इंसाफ के लिए ये लड़ाई लड़ी है. संजय सिंह की अध्यक्षता वाली डब्ल्यूएफआई को बर्खास्त करने के बाद बनाई गयी एडहॉक कमेटी से साक्षी को कोई परेशानी नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...