ODI से भी संन्यास लेंगे डेविड वार्नर!

फीचर्डODI से भी संन्यास लेंगे डेविड वार्नर!

Date:

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर इस समय अपने कैरियर की अंतिम टेस्ट श्रंख्ला खेल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम बार वो तीन जनवरी को अपना आखरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने उतरेंगे। अब खबर आ रही है कि वार्नर ODI क्रिकेट से भी दूर होने जा रहे हैं और इसका एलान वो जल्द ही करेंगे, हालाँकि वो 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी खेलना चाहते हैं लेकिन ये सब उनकी फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करता है कि वो 2025 तक ODI खेलेंगे या नहीं. भारत में अभी हाल ही में खेले गए ODI विश्व कप में अपने देश को चैंपियन बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

37 वर्षीय डेविड वार्नर ने सोमवार को SCG पर कहा कि वो निश्चित रूप से एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहे हैं। वार्नर ने आगे कहा कि मैं आज उन फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला करूंगा जो मुझे दुनिया भर में कुछ अन्य लीगों में जाने और खेलने की अनुमति देता है। वार्नर दरअसल क्रिकेट लीग्स की बात कर रहे थे जिनमें वो अपना खेल जारी रखना चाह रहे हैं. हालाँकि वार्नर ने कहा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी आ रही है लेकिन इसमें मैं तभी खेल सकता हूँ जब अगले दो साल तक अच्छी क्रिकेट खेलूं। मेरी पूरी इच्छा है कि मैं चैपियंस ट्रॉफी में देश का प्रतिनिधित्व करूँ।

सिडनी में वार्नर अपने टेस्ट कैरियर का शानदार समापन करना चाहेंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का ये बांय हाथ का बल्लेबाज़ वनडे में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने शानदार करियर का अंत करेगा। वनडे में वार्नर 161 मैचों में 45.30 के औसत और 97.26 के स्ट्राइक रेट से 6932 रन बनाए जिनमें 22 शतक हैं। शतकों के मामले में वार्नर केवल रिकी पोंटिंग के 29 शतक से पीछे हैं। वार्नर 100 से ज्यादा टेस्ट और वनडे खेल चुके हैं और सिर्फ 1 टी 20 मैच खेलते ही तीनों फार्मेट में 100 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...