पुलिस ने PMO हाउस जाने से रोका तो विनेश ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार

फीचर्डपुलिस ने PMO हाउस जाने से रोका तो विनेश ने कर्तव्य पथ...

Date:

रेसलर बजरंग पूनिया के बाद आज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार वापस कर दिया है. विनेश सरकार से मिले इन सम्मानों को प्रधानमंत्री ऑफिस जाकर वापस करने जा रही थी लेकिन पुलिस ने उन्हें पीएमओ ऑफिस जाने से रोक दिया, ऐसे में विनेश फोगाट ने अपने दोनों सम्मान वहीँ कर्तव्य पथ पर छोड़ दिए. इससे पहले बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था और साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का एलान।

विनेश फोगाट ने इस मौके पर मीडिया से कहा कि यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए, उन्होंने कहा कि देश की महिला पहलवान इस समय सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं. दरअसल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत के बाद पिछले एक साल से बृजभूषण के खिलाफ आंदोलित पहलवानों में और भी नाराज़गी बढ़ गयी. इन सभी पहलवानों की मांग की थी कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष किसी महिला को होना चाहिए ताकि वो महिला पहलवानों की पीड़ा को उनकी समस्याओं को ठीक तरह से समझ सके.

बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप महिला पहलवानों ने लगाए थे जिसके खिलाफ जंतर मंतर पर करीब एक महीने तक आंदोलन चला था था जिसे दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग कर दबा दिया था और पहलवानों को वहां से खदेड़ दिया था, इस दौरान महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी की गयी और उन्हें सड़कों पर घसीटा गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related