देश को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम ने दिखाई हरी झंडी

फीचर्डदेश को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम ने दिखाई हरी झंडी

Date:

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज अयोध्या में 2 अमृत भारत एक्सप्रेस और 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। रफ़्तार की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन की रफ्तार एक जैसी होगी। ये नई ट्रेनें भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या को सीता माता के जन्मस्थल बिहार के सीतामढ़ी से जोड़ेगी। इस ट्रेन का रूट बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक होगा। आज ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई है। यह ट्रेन मालदा से बेंगलुरू तक जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई है।

बता दें कि 22 जनवरी को रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है ऐसे में रेलवे देशभर से अयोध्या तक पहुंचना आसान बनाने के लिए कई नई ट्रेनें चला रहा है। अगर आप दिल्ली से अयोध्या जाना चाहते हैं तो वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत एक्सप्रेस से जा सकते हैं। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 22426 है। बुधवार छोड़ यह सप्ताह में छह दिन चलेगी।

वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:35 बजे यह ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी। यह शाम 5:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से शाम 5:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ से कानपुर पहुंचकर शाम 6:35 बजे वहां से रवाना होगी। इसके बाद रात 11:40 बजे भारत आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से अयोध्या तक एसी चेयरकार का किराया करीब 1,420 रुपये होगा। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,760 रुपये प्रस्तावित है।

वहीँ अमृत भारत एक्सप्रेस एक्सप्रेस का किराया वंदे भारत की तुलना में काफी कम है। क्योंकि यह एक नॉन एसी ट्रेन है। इस ट्रेन में एक कलोमीटर से 50 किलोमीटर के बीच यात्रा करने के लिए न्यूनतम किराया 35 रुपये है। इसमें रिजर्वेशन और दूसरे चार्जेज शामिल नहीं हैं। अमृत भारत ट्रेन के स्लीपर और सेकेंड क्लास का किराया मौजूदा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 15 से 17 फीसदी ज्यादा होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...