अखिलेश ने पूछाः यदि योगी उप-योगी तो मुख्य योगी कौन है?

उत्तर प्रदेशअखिलेश ने पूछाः यदि योगी उप-योगी तो मुख्य योगी कौन है?

Date:


अखिलेश ने पूछाः यदि योगी उप-योगी तो मुख्य योगी कौन है?

  • सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर योगी सरकार को अनुपयोगी बताया

लखनऊ। शाहजहांपुर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करते हुए यूपी के लिये योगी बहुत उपयोगी का नारा दिया। यूपी के सीएम योगी को यूपी के लिये उपयोगी बताने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा है कि यदि योगी उप-योगी हैं तो मुख्य योगी कौन है।

Read also: पीएम मोदी बोले, यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी

यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा का नारा कहते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ट्वीट किया कि हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी प्रदेश में असुरक्षित महिला, बेरोजगार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सभी कह रहे हैं… यूपी के लिए वर्तमान सरकार (योगी सरकार) उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में सवाल दागते हुए कहा की यूपी वाले कह रहे हैं अगर कोई ‘उप-योगी’ है तो ‘मुख्य-योगी’ कौन है।

इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की उप्र में अनुपयोगी होने की क्राॅनाॅलाॅजी बताते हुए लिखा की, उप्र हुआ नम्बर वन है किसानों की आत्महत्या और हत्या में, खाद की बोरी की चोरी में, चंदा चोरी में, पेपर लीक कराके बेरोजगारी बढ़ाने में, कस्टोडियल डेथ में, माफिया संरक्षण में और समाज को बाँटने में।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने यूपी के लिये योगी बहुत उपयोगी का नारा देते पूर्व की सरकारों को लेकर कहा था कि 2017 से पहले की यूपी सरकारों के राज में सूरज डूबते ही सड़क पर कट्टा लहराने वाले निकल आते थे।

Read also: गोवा में 19 दिसंबर को कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

पीएम ने बेटियों, व्यापारी-करोबारी की सुरक्षा पर सवाल उठने और प्रदेश में दंगा-आगजनी को लेकर पूर्व सरकारों पर हमला बोला था। जाहिर है कि पीएम मोदी का निशाना सपा सरकार ही थी और सपा अध्यक्ष का त्वरित ट्वीट यह जाहिर करता है कि पीएम का तीर सही जगह पर ही जाकर लगा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related