PayTM दिखाने जा रहा है एक हज़ार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता

फीचर्डPayTM दिखाने जा रहा है एक हज़ार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता

Date:

2023 में नौकरियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर की झलक दिखनी शुरू हो चुकी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म में पेटीएम 1000 से ज्यादा लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने वाला है. पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने पिछले कुछ महीनों में कंपनी की अलग-अलग इकाइयों से छंटनी की गई है.

जानकारी के मुताबिक PayTM ने यह छंटनी ‘अभी खरीदें बाद में भुगतान करें’ की सेवा बंद करने और छोटे आकार के लोन देने के कारोबार से हाथ खींचने के कारण की है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने देश में बढ़ते असुरक्षित कर्ज को कम करने के लिए जो नए दिशानिर्देश जारी किए थे उसके बाद बैंकों द्वारा क्रेडिट कार्ड जारी करने, पर्सनल लोन देने और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ सेवा प्रभावित हुई है।

PayTM में यह छंटनी इस साल डिजिटल कंपनियों में हुई सबसे बड़ी छंटनी है जो कंपनी के कुल वर्क फाॅर्स का करीब 10 फीसदी है. सबसे अधिक छँटनी loan business unit से होने की संभावना है। हालांकि इस छंटनी को लेकर पेटीएम की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। छटनी को लेकर सर्च इंजन गूगल से भी बड़ी खबर है. गूगल ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को तेजी से विकसित किया है जिसके चलते वह आने वाले दिनों में करीब 30,000 लोगों को नौकरी से निकाल सकता है। ‘द इंफॉर्मेशन’ से मिली खबर के मुताबिक, गूगल आने वाले दिनों में अपने ऐड-सेल्स डिपार्टमेंट से करीब 30,000 लोगों की छंटनी कर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...