LPG Cylinder Rate: LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए कितना हो गया दाम

बिज़नेसLPG Cylinder Rate: LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए कितना...

Date:

LPG Cylinder Rate: आज एक नवंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। एलपीजी कीमत में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,731 से बढ़कर 1,833 रुपए हो गया। हालांकि, खाना पकाने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कामर्शियल एलपीजी के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी

सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक नवंबर को देश के विभिन्न क्षेत्रों में कामर्शियल एलपीजी के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी की है। पिछले दो माह में दूसरी बार कामर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अक्तूबर में कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 209 रुपए की बढ़ोतरी की थी। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोतरी के बाद एलपीजी सिंलेडरों की कीमत तब 1731.50 रुपये हो गई थी।

19 किलो एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,731 से बढ़कर 1,833 रुपए

कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,731 से बढ़कर 1,833 रुपए हो गया। जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,785.50 रुपए, कोलकाता में 1,943 रुपए और चेन्नई में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1999.50 रुपए हो गया है। अक्तूबर में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत मुंबई में 1,684 रुपए, कोलकाता में 1,839.50 रुपये और चेन्नई में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,898 रुपए थी।

दो महीनों में दो बार कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की

बता दें, एक सितंबर को तेल कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपए हो गई थी। अगस्त महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपए कटौती की थी।

हालांकि, पिछले दो महीनों में कंपनियों ने दो बार कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस दौरान खाना पकाने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत अब भी 903 रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...