Diwali 2023 News: सज गया दीपो का बाजार, यहां से खरीदे सस्ते और मनपसंद मिटटी के दीपक

उत्तर प्रदेशDiwali 2023 News: सज गया दीपो का बाजार, यहां से खरीदे सस्ते...

Date:

Diwali 2023 : दीपों का त्योहार दीवाली को लेकर बाजार सज रहा है। दीवाली की खरीदारी के लिए लोग अभी से बाजारों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे सामान की तलाश में हैं, जो उनके घर को नया रूप रंग दे सके। चाहे वो सजावट का सामान हो या घर को रोशन करने वाले दीप हो। वहीं, राजधानी लखनऊ का लकड़मंडी बाजार मिट्टी के बने दीयों से सजा है। इस बाजार का आकर्षण का केंद्र नए डिजाइन के दीये हैं। जो देखने वालों को एक नजर में पसंद आ रहे हैं।

कछुआ, मोरपंख, बासुरी वाले दीपक खूब डिमांड में

यहां के दुकानदार बताते कि यह बाजार मिट्टी के मिलने वाले समानों के लिए प्रसिद्ध है। दिवाली के समय बाजार से व्यापारी और खुदरा खरीदारी करने के लिए लोग आते हैं। इस बार कछुआ, मोरपंख, बासुरी वाले दीपक खूब डिमांड में हैं। इन चीजों को शुभ मानते है। इसी के साथ दीयों की यहां हर वैरायटी मौजूद है। 50 रुपए प्रति सैंकड़ा के हिसाब से दीया मिल रहा है। डिजाइनर दिये की कीमत 10 से 15 रुपये हैं।

दीपावली के अवसर पर दीपक और रंग बिरंगी लाइट्स को घर की सजावट का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते है। लोग अपने घर को विविध रंगों के झालर से सजाते हैं और अपने आंगन, मंदिर और दरवाजों पर मिट्टी, कैंडल या डिजाइन वाले दीपक जलाते हैं। ये सजावट घर की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं और दीपावली के पावन अवसर को और भी धार्मिक और आनंददायक बनाते हैंं।

सस्ते में अच्छा सामान खरीदें

यहां खरीदारी करने वाले ग्राहक का कहना है कि वो हर साल इस बाजार से दीपक और मिट्टी के खिलौने और भगवान की मूर्ति खरीदते है। यहां पर कम दाम में अच्छा सामान मिलता है और वो विविधता के साथ। आप होल सेल में घर या बेचने के लिए दीपक खरीदना चाहते हैं तो यह बाजार आपके लिए विशेष है। यह बाजार सहादतगंज, लकड़मंडी में स्थित है। आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो कैब के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...