RBI News: निजी और विदेशी बैंकों पर RBI ने कसा शिकंजा, केंद्रीय बैंक ने जारी किया ये फरमान

बिज़नेसRBI News: निजी और विदेशी बैंकों पर RBI ने कसा शिकंजा, केंद्रीय...

Date:

RBI News: आरबीआई ने आज बुधवार को निजी और विदेशी बैंकों के लिए नया सर्कुलर जारी किया है। आरबीआई के जारी किए गए नए सर्कुलर के मुताबिक बैंकिंग क्षेत्र की बढ़ती जटिलता और मौजूदा उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए निजी और विदेशी बैंकों में एक प्रभावी वरिष्ठ प्रबंधन टीम स्थापित करना जरूरी है। आरबीआई के जारी किए गए नए सर्कुलर के मुताबिक निजी बैंकों और विदेशी बैंकों में ऐसी टीम की स्थापना से उत्तराधिकार योजना में सहूलियत मिल सकती है।

निजी बैंक और विदेशी बैंकों के पास दो पूर्णकालिक निदेशक हों

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत के निजी बैंक और विदेशी बैंकों की पूर्ण सब्सिडियरी कंपनियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके पास दो पूर्णकालिक निदेशक हों। इसमें एमडी एवं सीईओ भी शामिल हो सकता है। जिन निजी बैंकों और विदेशी बैंकों में अभी दो पूर्णकालिक निदेशक नहीं हैं, उनको चार माह के अंदर ऐसा करने के लिए कहा गया है।

आरबीआई ने आज बुधवार को जारी अपने नए सर्कुलर में कहा कि बैंकिंग क्षेत्र की बढ़ती जटिलता और मौजूदा उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए निजी और विदेशी बैंकों में एक प्रभावी वरिष्ठ प्रबंधन टीम स्थापित करना जरूरी है। निजी बैंकों और विदेशी बैंकों में ऐसी टीम की स्थापना से उत्तराधिकार योजना में सहूलियत मिलेगी।

निजी बैंकों और विदेशी बैंकों में सक्षम प्रावधान नहीं, वो आरबीआई से मंजूरी ले

आरबीआई के अनुसार पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या बैंक के बोर्ड के परिचालन के आकार, बैंकों की व्यावसायिक जटिलता और अन्य पहलुओं जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तय की जानी चाहिए। नियुक्ति के संबंध में जिन निजी बैंकों और विदेशी बैंकों में सक्षम प्रावधान नहीं हैं, वो पहले आरबीआई से मंजूरी ले सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...