महिलाओं से बोलीं प्रियंका, आप हमें शक्ति दीजिए, हम आपकी शक्ति बनेंगे

उत्तर प्रदेशमहिलाओं से बोलीं प्रियंका, आप हमें शक्ति दीजिए, हम आपकी शक्ति बनेंगे

Date:


महिलाओं से बोलीं प्रियंका, आप हमें शक्ति दीजिए, हम आपकी शक्ति बनेंगे

  • कहा, एकजुट होकर महिलाएं देश की राजनीति बदल सकती हैं

रायबरेली। अगर देश की सभी महिलाएं एकजुट हो जाएं तो हम मिलकर देश की राजनीति को बदल देंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कहा की हमारे महिला घोषणापत्र में सिर्फ स्मार्टफोन और स्कूटी ही नहीं है बल्कि वह आपके (महिलाओं) स्वास्थ्य, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और अधिकारों के बारे में भी है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से कहा कि आप हमें शक्ति दीजिए, हम आपको शक्ति देंगे।

Read also: प्रियंका गांधी में हिम्मत है तो शर्मनाक बयान देने वाले नेता को करें निष्कासित : स्मृति ईरानी

रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रिफाॅर्म क्लब में महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि आपका वोट ही आपकी ताकत है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने महिलाओं से कहा कि गैस सिलेंडर, चूल्हा, फ्री राशन सब आप को वोट के लालच में ही दिया जा रहा है। हर जगह पर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन हमारे बारे में कोई बात क्यों नहीं करता? मेरे मन में विचार आया कि मुझे लड़कियों के लिए लड़ना है हमें एकजुट होकर लड़ना है।

प्रियंका ने महिलाओं से एकजुट होकर देश की राजनीति बदलने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अगर महिलाएं नेताओं से कह दें कि हमारे लिए काम करो वरना हम तुम्हें वोट नहीं देंगे तो परिवर्तन आयेगा। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाया तो बाकी पार्टियां भी इसकी घोषणा करने लगी हैं।

Read also: राहुल और प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को अमेठी में पदयात्रा में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री पहली बार सिर्फ महिलाओं की सभा करने जा रहे हैं। मैं खुश हूं की हमारी एक छोटी सी पहल से आज सारी पार्टियां महिलाओं के बारे में ही सोच रही है। प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि अपनी शक्ति को पहचानो जो महिलाओं के लिए काम नहीं करेगा उसे वोट नहीं मिलेगा यह बात तय कर लो। अपने लिए आपको खुद लड़ना होगा मैं आपके साथ हूं। हम सब एक साथ मिलकर परिवर्तन लाएंगे और समाज को समझाएंगे कि महिलाओं को नकारा नहीं जा सकता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related