बावजूद इसके आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी सनी की फिल्म को बराबर की टक्कर दे रही है.
रविवार को ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने अपने कलेक्शन से ये साबित भी कर दिया है दोनों की फिल्मों की कमाई 8 करोड के करीब रही.
वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है.
फिल्म के पास अभी कमाई के लिए तीन दिन बचे हैं क्योंकि 7 सितंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख खान जवान से धमाल मचाने आ रहे हैं.
ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आयुष्मान की फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.