Google Pixel 8 Pro की लॉन्च तारीख आई सामने!

गूगल 4 अक्टूबर को Pixel 8 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है।

बता दें, Pixel 8 लाइनअप के साथ, कंपनी Pixel Watch 2 भी पेश कर सकती है।

इससे पहले गूगल ने गलती से Pixel 8 Pro की इमेज अपने वेबसाइट पर लिस्ट कर दी है।

एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें Pixel 8 डुओ की यूरोपीय कीमत, स्टोरेज ऑप्शन के साथ-साथ कलर ऑप्शन सामने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 8 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 874.25 (लगभग 78,400 रुपये) होगी।

वहीं, 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत EUR 949.30 (लगभग 85,200 रुपये) होगी।

रिपोर्ट की माने तो Pixel 8 वेनिला मॉडल को हेजल, मिंट, ओब्सीडियन और गुलाबी कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

वहीं, Pixel 8 Pro के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 1,235.72 (लगभग 1,10,900 रुपये) हो सकती है,

जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 1,309.95 (लगभग 1,17,500 रुपये) बताई जा रही है।

Pixel 8 Pro बे, मिंट, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में आएगा।