1 September New Rules: कल 1 सितंबर 2023 से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो जाएगा। आरबीआई की घोषणा के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक दो हजार के नोट बदले जा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आधार-पैन और डीमैट खाते से जुड़े नियम बदल जाएंगे।
अगस्त का महीना आज खत्म हो रहा है। सितंबर महीने में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में इनकी जानकारी होनी जरूरी है। सितंबर का महीना बीतते-बीतते कई जरूरी काम निपटाने होंगे। नहीं तो परेशान बढ़ेगी। इनमें सबसे जरूरी काम 30 सितंबर तक 2000 रुपए के बचे नोटों को बदलने का है। आरबीआई के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक दो हजार के नोट बदले जा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को परेशानी हो सकती है।
LPG cylender पर 200 रुपये की राहत
केंद्रीय कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का एलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपए सब्सिडी के अलावे यह लाभ अलग से मिलेगा। ऐसे में इस स्कीम के लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर का लाभ होगा। सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान अगस्त में ही कर दिया है। ऐसे में एक सितंबर में जब सिलेंडर की बुकिंग करेंगे तो प्रति सिलेंडर आपको 200 रुपए कम चुकाना पड़ेगा।
two thousand note बदलने की Last Date
2,000 रुपए के नोटों को बदलने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 है। ऐसे में जल्द से जल्द नकद रूप में पड़े 2000 रुपए के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। ऐसा नहीं करने पर 30 सितंबर के बाद परेशानी हो सकती है या फिर सीधे कहें तो नुकसान उठाना पड़ा सकता है।
मुफ्त में aadhaar data update करने का Last मौका
अगर आधार मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं तो यह काम हर हाल में 14 सितंबर 2023 तक निपटा लेना चाहिए। UIDAI ने 14 सितंबर तक मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून तक दी गई थी। उसके बाद इसको 14 सितंबर कर दिया गया। उक्त तारीख तक अपना आधार से जुड़े Description बिना किसी शुल्क के Update करवा सकते हैं।
Demat account की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी करने की last date
अगर डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो यह काम 30 सितंबर 2023 से पहले पूरा कर लेना चाहिए। बिना नॉमिनेशन वाले Account को इस तिथि के बाद Sebi की ओर से Inactive किया जा सकता है।
Credit Card से जुड़े नियमों में बदलाव
अगर एक्सिस बैंक का मैग्नस क्रेडिट कार्ड है तो सितंबर महीने से इसकी नियम और शर्तों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक कुछ लेन-देन पर पर ग्राहकों को सितंबर महीने से विशेष छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही 1 सितंबर से नई कार्डधारकों को सालाना फीस के रूप में 12,500 रुपए जीएसटी के साथ चुकाना होगा। पुराने ग्राहकों को 10,000 रुपए और जीएसटी का भुगतान करना पड़ेगा।
SBI की ये सुविधा 30 सितंबर से हो जाएगी Close
अगर एसबीआई की वीकेयर स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो ऐसा सितंबर महीने तक ही कर सकते हैं। इस खास स्कीम में निवेश की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। बता दें एसबीआई की इस योजना का लाभ वरिष्ठ नागरिक ही उठा सकते हैं। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम लोगों की तुलना में पांच साल और उससे अधिक की अवधि के लिए 7.50 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
pan and aadhaar link करने का आखिरी मौका
पैन और आधार कार्ड लिंक करने के मामले में बड़ा अपडेट है। अगर कोई नागरिक इस महीने के आखिर तक पैन-आधार को लिंक नहीं करता है तो सितंबर महीने के बाद यानी एक अक्टूबर 2023 को उसका पैन कार्ड (Pan Card) निष्क्रय हो जाएगा। अगर पैन आधार से लिंक नहीं है तो इसका असर डीमैट अकाउंट पर पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि यह काम जल्दी से जल्दी निपटा लें।
Amrit Mahotsav FD में निवेश की आखिरी तारीख
आईडीबीआई बैंक की अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश की समय सीमा 30 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही है। 375 दिनों की इस FD स्कीम में आम नागरिक को 7.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक को 7.60 फीसदी तक ब्याज का प्रावधान है। वहीं, 444 दिनों की FD के तहत आम नागरिक को 7.15% और वरिष्ठ नागरिक को 7.65 फीसदी की दर से Interest मिल सकता है।
Petrol-Diesel prices में बदलाव
हर महीने की आखिरी तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल के कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में अगस्त महीने के आखिरी में त्योहारी मौसम को देखते हुए इसमें राहत देने की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो लंबे समय बाद सितंबर महीने से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के पास पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने का विकल्प मौजूद है।
cng and png prices में परिवर्तन
सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में राहत तो दी है। अब सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि उन्हें सितंबर महीने से राहत मिलेगी। आने वाले त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं पर दबाव कम करने के लिए सरकार सीएनसी और पीएनजी कीमतों में नरमी का एलान कर सकती है। हालांकि इसका खुलासा 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक होगा। जैसे ही सरकार की ओर से ऐसा कोई एलान किया जाता है तो अपडेट करेंगे। बात दें कि सरकार ने कुछ महीने पहले सीएनजी-पीएनजी के भाव तय करने के नए फॉर्मूले का एलान किया था। उसके अनुसार अब हर महीने सीएनजी-पीएनजी की दरें तय की जा रही हैं।

