Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहनों को वित्तीय रूप से करें मजबूत, दें ये खास गिफ्ट

धर्मRaksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहनों को वित्तीय रूप से करें मजबूत,...

Date:

Investment Gift on Raksha Bandhan: इस साल बहनों को रक्षा बंधन पर वित्तीय तोहफा दे सकते हैं। यह वित्तीय तोहफा बहन को वित्तीय रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। यह गिफ्ट बहन को आर्थिक तौर पर सुरक्षा प्रदान करेगा। कुछ ऐसे वित्तीय तोहफों के बारे में बताते हैं जो बहन को दे सकते हैं। रक्षा बंधन के दिन भाई बहनों की सुरक्षा का वादा करता है। राखी का त्योहार भाई-बहनों के लिए खास होता है। सभी बहनें इस पर्व का इंतजार करती हैं। रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वादा करता है। इसके साथ भाई अपनी बहन को खास तोहफा देते हैं। अपनी बहन को इस साल रक्षा बंधन पर कुछ खास तोहफा देकर बहन को वित्तीय रूप से मजबूत करने में मदद कर सकतेे हैं।

पेपर गोल्ड

कुछ लोगों को सोना पहनना पसंद नहीं है। ऐसे में वह रक्षा बंधन के मौके पर बहन को पेपर गोल्ड गिफ्ट कर सकते हैं। पेपर गोल्ड निवेश करने का एक तरीका है। आज बाजार में कई तरह के पेपर गोल्ड मौजूद हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, म्यूचुअल फंड या गोल्ड ईटीएफ जैसे डिजिटल गोल्ड में ​निवेश कर बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। पेपर गोल्ड की खास बात यह है कि इसमें कोई मेकिंग चार्ज का भुगतान नहीं करना होता है।

सोना-चांदी ज्वेलरी

अगर बहन को गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी पसंद है तो उन्हें गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। यह वित्तीय रूप से मदद करता है।
म्यूच्युअल फंड
अपनी बहन के नाम से डीमैट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसी के साथ म्यूच्युअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
एफडी
बहन के नाम से एफडी करवा सकते हैं। यह खास तोहफा होता है। बता दें कि एफडी में सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है।
सेविंग अकाउंट
अगर बहन के पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है तो उसके नाम से सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। चाहे तो खाते में अपनी मर्जी से पैसे डाल सकते हैं। अकाउंट में मौजूद बैलेंस पर ब्याज मिलता है। बहन इसका उपयोग कर सकती है।
इंश्योरेंस
इंश्योरेंस काफी जरूरी है। ऐसे में अपनी बहन के लिए इंश्योरेंस करवाना चाहिए। चाहे तो अपनी बहन के लिए हेल्थ इंश्योरेंस ले सकते हैं। यह गिफ्ट बहन की हेल्थ को सेक्योर करने में काफी मदद करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related