Parineeti Chopra: शादी से पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

एंटरटेनमेंटParineeti Chopra: शादी से पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति चोपड़ा...

Date:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई 2023 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा से सगाई कर ली थी। सगाई से पहले दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी। जब भी उन्हें एक साथ देखा जाता था तो वे बिना कुछ बोले चले जाते थे। अब ये शादी करने जा रहे हैं. 25 सितंबर को ये दोनों एक दूसरे के साथ सात वचन लेंगे. साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगे। लेकिन उससे ठीक एक महीने पहले दोनों उज्जैन महाकाल पहुंचे. वहां बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की. जिसके तमाम वीडियो और फोटो सामने आए हैं.

परिणीति चोपड़ा मंगेतर और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं। वहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान की पूजा-अर्चना की। रजत द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं. 26 दिसंबर 2022 को भी वह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं. इसके बाद शादी से पहले वह 26 अगस्त को बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने राघव चड्ढा के साथ उज्जैन आई थीं।

मंदिर से सामने आई तस्वीर

पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ श्री सूक्त के पाठ के साथ बाबा महाकाल की विशेष पूजा की. इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं. पहले की तरह इस बार भी परिणीति चोपड़ा साड़ी पहने नजर आईं. वहीं, राघव चड्ढा धोती और कंधे पर शॉल लपेटकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे. यहां की सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

परिणीति चोपड़ा कहां करेंगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। 25 सितंबर की तारीख बताई जा रही है लेकिन अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी. बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह वह इसे मुंबई में नहीं बल्कि राजस्थान के एक शहर में करेंगी. पिछले दिनों वह राघव चड्ढा के साथ कार्यक्रम स्थल देखने भी गईं थीं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की शूटिंग कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related