बच्चों के लंच बॉक्स में बनाकर दें ये हेल्दी स्नैक्स

परांठा

बच्चे को आप उसकी पसंद का कोई भी परांठा दे सकते हैं.  इसके अलावा कोई एक फ्रूट जैसे सेब के 3-4 स्लाइस रख सकते हैं और कुछ पसंदीदा नट्स भी दे सकते हैं.

वेजिटेबल इडली

बच्चे को मील में वेजिटेबल इडली दे सकते हैं. इसके साथ फ्रूट में केला दे सकते हैं. साथ ही बच्चे की पसंद के कोई 1-2 चॉकलेट बिस्किट भी रख सकते हैं.

पास्ता या मैक्रोनी

आप बच्चे को इनमें से कोई भी चीज दे सकते हैं. इसके के साथ बच्चे को कई जूस या फ्रूटी दे सकते हैं. साथ में 4-5 चिप्स भी रख सकते हैं.

आलू की सूखी सब्जी और पूरी

आप बच्चे को आलू की सूखी सब्जी और पूरी दे सकते हैं. साथ में बच्चे को मैंगो के 2-3 स्लाइस कट करके दे सकते हैं. आप इसके साथ थोड़ा काजू और किशमिश भी रख सकते हैं.

पोहा, नमकीन सेवई या उपमा

आप बच्चे को पोहा, नमकीन सेवई या उपमा बनाकर दे सकते हैं. साथ में उबला हुआ अंडा भी दे सकते हैं. टिफिन में कोई पसंदीदा फ्रूट जैसे अंगूर या कीवी रख सकते हैं.