Wagner Chief: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर प्रमुख की विमान दुर्घटना में मौत

इंटरनेशनलWagner Chief: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर प्रमुख की विमान...

Date:

Russia plane crash: रूस के मॉस्को में एक निजी विमान के दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का नाम शामिल है। उनकी इस दुर्घटना में मौत हो गई। रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जिसमें सवार 10 लोगों की मौत की पुष्टि रूसी विमान एजेंसी ने की है। मरने वालों में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी हैं। रूसी विमानन एजेंसी ने वैगनर प्रमुख के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार होने की जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन थे। हादसे में कोई यात्री जीवित नहीं बचा है। वैगनर प्रमुख की इस दुर्घटना में मौत हो गई है।

इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया था कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का नाम शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया कि मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे जेट में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य थे। जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए कई वीडियो में जेट को दुर्घटनाग्रस्त होते दिखाया है। लेकिन इसमें सच्चाई क्या है इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

रूस के सरकारी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया टेलीग्राम पर रिपोर्टों में दावा किया है कि विमान को रूसी हवाई सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

पुतिन के खिलाफ की बगावत

वैगनर ग्रुप क्रेमलिन-सहयोगी भाड़े का बल है। इसका प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन है। येवगेनी प्रिगोझिन ने जून 2023 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की थी। अपने सैनिकों के साथ मॉस्को पर चढ़ाई कर दी थी। हालांकि बेलारूस के मध्यस्था करने के बाद वह पीछे हट गए थे। इससे पहले येवगेनी प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर यूक्रेन के खिलाफ रूस की सेना के साथ लड़ चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related