उन्होंने अपने 33 टी20 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है।
वहीं वह बतौर तेज गेंदबाज इस मामले में सबसे ऊपर हैं।
इस सीरीज के दूसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया और वहीं उनका 50वां विकेट बना।
24 वर्षीय अर्शदीप ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 7 जुलाई, 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था।
उसके बाद से अभी तक में उन्होंने कुल 33 मैचों की 33 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 50 विकेट हासिल किए हैं।
इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 37 रन देकर 4 विकेट चटकाना रहा है।