Swami Prasad Maurya: सपा महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंककर मारा

उत्तर प्रदेशSwami Prasad Maurya: सपा महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता...

Date:

Samajwadi party Sammelan: समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आज एक युवक ने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया। युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य के चेहरे पर जूता फेंककर मारा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने हमला कर दिया। युवक स्वामी प्रसाद मौर्य के पास पहुंचा और उसने उनके चेहरे पर जोर से जूता फेंककर मारा। जूता लगने से स्वामी प्रसाद मौर्य घायल हो गए। घटना से सम्मेलन में हंगामा मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की।

स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत

युवक की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से बुरी तरह से आहत है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को विभूतिखंड थाने ले जाया गया है। हमला करने वाला युवक वकील की ड्रेस में आया था।

सपा नेता पर हुए हमले के बारे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह के जितने भी हमले हो रहे हैं उसमें भाजपा शामिल है। अभी घोसी का देखा जिसमें स्याही पोती गई थी। जब जानकारी मिली कि उसमें भाजपा शामिल थे। लोग जागरूक हो गए हैं। अपने हक के लिए खड़े हो रहे हैं इसलिए भाजपा ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा भाजपा क्या करेगी चुनाव से पहले किसको पता, वह कुछ भी कर सकती है। भाजपा सरकार एक कंपनी को हायर करके झूठ को सच बनाना चाहती है।

भाजपा सहित धर्मगुरुओं के निशाने पर

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित था। सम्मेलन के दौरान युवक ने स्वामी प्रसाद पर जूता फेंककर मारा।
स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणी करते रहे हैं। जिसके कारण वह सत्तारूढ़ भाजपा सहित धर्मगुरुओं के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई पर सवाल उठाए और अनर्गल टिप्पणियां की थी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा सरकार में मंत्री थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...