Manipur violence: उग्रवादियों ने किया गांव पर हमला, गोलाबारी में 3 ग्रामीणों की मौत

नेशनलManipur violence: उग्रवादियों ने किया गांव पर हमला, गोलाबारी में 3 ग्रामीणों...

Date:

Manipur violence: मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। मणिपुर में उग्रवादियों ने एक गांव में हमला बोल दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मणिपुर हिंसा की जांच शुरू की है। इसके लिए सीबीआई के 53 अफसरों की टीम बनाई है। इनमें 29 महिला अफसर शामिल है। मणिपुर में हिंसा के ताजा घटनाएं सामने आई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मणिपुर के जिला उखरुल में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उखरुल के थोवाई कुकी गांव में गांव सुरक्षा में लगे लोगों और उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। जिसमें तीन ग्रामीण मारे गए हैं।

मारे गए लोगों की पहचान थांगखोकाई हाओकिप (35), जामखोगिन हाओकिप (26) और होलेनसोन बाइते (24) के रूप में हुई। गांव में गोलीबारी के बाद से तीनों लोग लापता थे। गोलीबारी रुकने के बाद तीनों की तलाश की गई तो शव बरामद हुए। बता दें कि मणिपुर में मैतई समुदाय जनजातीय आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। इसका कारण मैतई समुदाय की आबादी करीब 53 फीसद है। लेकिन ये लोग राज्य के सिर्फ 10 फीसद मैदानी इलाके में रहते हैं। जबकि कुकी और Naga community राज्य के पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। जो राज्य की जनसंख्या का 90 प्रतिशत बताया जाते हैं। मणिपुर में जमीन सुधार कानून के मुताबिक मैतई लोग पहाड़ों पर जमीन खरीद नहीं सकते हैं। जबकि Kuki और Naga community पर इस तरह की कोई पाबंदी मणिपुर में नहीं लगी है। यही कारण है, जिसकी वजह से हिंसा की शुरूआत हुई और अब तक हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

मणिपुर हिंसा की सीबीआई जांच शुरू

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मणिपुर हिंसा की जांच शुरू की है। इसके लिए 53 अधिकारियों की टीम बनाई है। इनमें 29 महिला अधिकारी शामिल हैं। सीबीआई टीम में तीन डीआईजी लवली कटियार, निर्मला देवी और मोहित गुप्ता के अलावा सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस राजवीर सिंह हैं। ये सभी अधिकारी सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर घनश्याम उपाध्याय को रिपोर्ट सौंपेगे। बता दें कि पहली बार है कि इतनी बड़ी संख्या में महिला जांच अधिकारियों को जांच टीम में शामिल किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related