आपके स्मार्टफोन में कोई यूपीआई इनेबल्ड ऐप जैसे BHIM, Paytm, GPay, PhonePe आदि होना चाहिए.
पैसे निकालने के लिए सबसे पहले ATM पर जाएं और उसमें बिना कार्ड के पैसे निकालने का विकल्प चुनें.
आपको यूपीआई के जरिए पहचान देने का ऑप्शन दिखेगा.
इसके बाद अपने मोबाइल में यूपीआई ऐप खोलें और सामने दिख रहे QR कोड को स्कैन करें.
यूपीआई के जरिए आपका ऑथेंटिकेशन होगा और उसके बाद आप पैसे निकाल पाएंगे.
आगे का प्रोसेस पहले जैसे ही होगा.
आपको जितने पैसे चाहिए, वह रकम डालें और आपके पैसे निकाल लें.