Delhi Metro में चलेगा UPI, इस तरह से QR Code स्कैन कर यात्री ले सकेंगे मेट्रो टिकट

नेशनलDelhi Metro में चलेगा UPI, इस तरह से QR Code स्कैन कर...

Date:

Delhi Metro UPI: Delhi Metro ने अब सभी स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) और काउंटरों पर UPI से पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा करने वाले लाखों लोगों को DMRC की ओर से नई सौगात दी गई है। जो उनके यात्रा को अब और आसान बनाएगी। दिल्ली मेट्रो ने अब अपने सभी स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) और काउंटरों पर UPI (Unified Payments Interface) से पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई है। पहले इन पर कैश, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए टिकट या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज होते थे।
टिकट वेंडिंग मशीन TVM को दिल्ली के 125 से अधिक स्टेशनों पर अपग्रेड किया गया है। DMRC के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो देश की पहली मेट्रो प्रणाली थी। जिसने शुरुआत में 2018 में नोएडा और गाजियाबाद सेक्शन पर चुनिंदा TVM पर इस UPI सुविधा को शुरू किया था। जिसे अब आगे बढ़ाया गया है।
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में 125 से अधिक स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन TVM को अपग्रेड किया जा चुका है। जो टिकटिंग सेवाओं को व्यवस्थित करने और दिल्ली-NCR में पब्लिक ट्रासपोर्ट के समग्र आधुनिकीकरण में योगदान करने के लिए भुगतान का तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका प्रदान करता है। UPI सुविधा वाले टिकट वेंडिंग मशीन TVM को एक सप्ताह के भीतर बढ़ा दिया जाएगा।

UPI उपयोग कर TVM के माध्यम से दिल्ली मेट्रो खरीदें टोकन?

इसके लिए पहले वह सर्विस चुननी होगी जिसे टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) पर उपयोग करना चाहते हैं। टिकट वेंडिंग मशीन कई पेमेंट ऑप्शन देती है। बताए गए अन्य विकल्पों में UPI को चुनें। टिकट वेंडिंग मशीन स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड आएगा। समय सीमा के भीतर क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए UPI को सपोर्ट करने वाले किसी स्मार्टफोन ऐप का उपयोग करें। इसके बाद DMRC टिकट वेंडिंग मशीन पेमेंट को प्रोसेस करेगी और UPI पेमेंट सफल होने के बाद यात्री को टिकट या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जारी कर देगी। टिकट वेंडिंग मशीन TVM द्वारा लेनदेन के लिए रसीद जारी की जाएगी।

ग्राहक सेवा केंद्रों पर UPI का उपयोग

यात्री ग्राहक सेवा केंद्र पर ऑपरेटर को बता सकते हैं कि वे UPI से पेमेंट करेगे। इसके बाद पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्पले (PID) स्क्रीन पर क्यूआर कोड दिखाई देगा। अब आपने स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करके UPI के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं और टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related