Share market Today close: तीसरे दिन लाल निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 542 अंक नीचे

बिज़नेसShare market Today close: तीसरे दिन लाल निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स...

Date:

Share market stock market Today close: आज हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 3 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में गिरावट का आज तीसरा दिन है। आज सेंसेक्स आज 542.10 अंकों की गिरावट के साथ 65240.68 अंकों पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 आज 144.90 अंक नीचे गिरकर 19381.65 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई है।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार 3 अगस्त को शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर बंद हुआ है। यह लगातार तीसरी गिरावट दर्ज की गई है। आज गुरुवार को सेंसेक्स 542.10 अंक गिरकर 65,240.68 पर बंद हुआ है। निफ्टी 50, आज 144.90 अंकों की गिरावट के साथ 19,381.65 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 482 अंक टूटकर 44,513 अंकों पर बंद हुआ है। आज BSE मिड और स्मॉल कैप शेयरों में तेजी दिखाई दी है। BSE मिड कैप 41 अंकों की बढ़त के साथ 29,967 पर बंद हुआ। जबकि BSE स्मॉल कैप 80 अंकों की बढ़त के साथ 34,841 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, एनटीपीसी और पावर ग्रिड आज टॉप गेनर रहे हैं। वहीं बजाज फिनसर्व, टाइटन, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक टॉप लूजर रहे।

निफ्टी टॉप गेनर और लूजर

अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, डीविस लैब, आईसर मोटर्स, सन फार्मा, इंफोसिस, ग्रासिम, LTIMindtree, एनटीपीसी, JSW स्टील और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर आज टॉप गेनर रहे। जबकि आज टाटइन, यूपीएल, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया, बजाज फिन्सर्व, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई के शेयर टॉप लूजर रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...