कोहिमा नागालैंड की राजधानी है. यहां आप कई जगहों की सैर कर सकते हैं.
अगर आप पशु और पक्षियों से प्रेम करते हैं, तो नागालैंड का घोषो पक्षी अभयारण्य जा सकते हैं.
इस अभयारण्य में सैलानी वन्य जीव और खूबसूरत पक्षी देख सकते हैं.
सैलानी नागालैंड में दीमापुर की सैर कर सकते हैं. यहां सैलानियों के घूमने के लिए एक से बढ़िया एक जगहें हैं.
लोंगवा नागालैंड का एक गांव है. यह बेहद सुंदर है. यह गांव मोन जिले में है.