फास्टैग रिचार्ज करने के 2 आसान तरीकें

Brush Stroke

पेटीएम से फास्टैग रिचार्ज

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में पेटीएम के मोबाइल ऐप को इनस्टॉल करें। इसके बाद आपने मोबाइल में पेटीएम ऐप ओपन करें।

ऐप के ऊपरी भाग में मौजूद सर्च बॉक्स में “Fastag” टाइप करके सर्च करें। नए पेज में “Fastage” विकल्प आइकॉन को चुने। इसके बाद “Add Money to Paytm Fastage” विकल्प को चुने।

फिर “Add Money” विकल्प को चुनकर कुछ धनराशि (जैसे : 200-300 रुपए) दर्ज़ करके “Proceed” बटन दबाए। इसके बाद यूपीआई, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के लिए पैसा पेटीएम के वॉलेट में एड हो जाएगा। अब जब कभी भी फास्टैग की राशि का भुगतान होगा तो वह पेटीएम-वॉलेट से कटेंगे।

Brush Stroke

फास्टैग ऐप से रिचार्ज

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर “My Fastag App” ऐप को दर्ज़ करके सर्च करें। अपने फ़ोन में माय फास्टैग के ऐप को इनस्टॉल करके ओपन करें।

ऐप के होम इंटरफ़ेस में “UPI Recharge” को चुने। अब विभिन्न बैंको की सूची दिखेगी जिससे अपने फास्टैग देने वाले बैंक को चुनना है। अपने वाहन के नंबर को दर्ज़ करके “Submit” बटन को दबा दे। फिर वाहन नंबर एवं अपने बैंक से जेनेरेट हुआ एक VPA (वचुअल पेमेंट एड्रेस) दिखेगा।

यहाँ पर “Validate” विकल्प को चुने। वाहन के नम्बर को फास्टैग बैंक सत्यापित करेगा। सत्यापन होने के बाद एक “हरा टिक मार्क” दिखाई देगा। अब अपने फास्टैग रिचार्ज अमाउंट को दर्ज़ करके “Pay Now” विकल्प दबाना है। अब कुछ UPI ऐप दिखेंगे जिसमें से आपने अपने यूपीआई ऐप को चुनकर भुगतान पूर्ण करना है।