फिल्मी दुनिया हो या छोटा पर्दा, ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनकी प्रेम कहानी शूटिंग सेट पर शुरू हुई। अगर हम टीवी अभिनेत्रियों की बात करें तो कई टेलीविजन अभिनेत्रियों को उनके सीरियल के सेट पर प्यार मिला। इनमें हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक टेलीविजन की प्रमुख अभिनेत्रियां शामिल हैं। इनमें से कुछ जोड़ियों ने शादी कर ली तो कुछ अब भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो डेली सोप एक्ट्रेस जिनकी प्रेम कहानी सीरियल के सेट पर शुरू हुई थी।
हिना खान

हिना खान ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। यह हिना खान का डेब्यू सीरियल था और इस सीरियल के दौरान उन्हें पहचान और शोहरत के साथ-साथ प्यार भी मिला। शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रहे रॉकी जयसवाल और हिना खान करीब 9 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को कई बातों को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है, लेकिन इससे उनके प्यार पर कोई असर नहीं पड़ा है. वहीं फैंस अब इनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है , वो इस खबर वो सुनने के लिए काफी इंतज़ार कर रहे हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेम कहानी भी उनके सीरियल के सेट पर ही शुरू हुई थी। इस सीरियल में दिव्यांका लीड रोल में थीं। वहीं, विवेक दहिया सपोर्टिंग एक्टर थे। शो के दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ी और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने 2016 में शादी की और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं, ये वो अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये जाहिर भी करते रहते है
सरगुन मेहता

छोटे पर्दे और पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सरगुन मेहता को भी सीरियल के सेट पर अपना प्यार मिला। सरगुन मेहता और रवि दुबे की मुलाकात 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। यहीं से धीरे-धीरे उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और फिर एक रियलिटी शो के मंच पर रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया। आज दोनों परफेक्ट कपल हैं और फैन्स इस कपल को देखकर काफी खुश होते हैं।
देबिना बनर्जी

सीरियल रामायण के दौरान देबीना और गुरुमीत की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। इस सीरियल में दोनों ने राम-सीता का किरदार निभाया था. हालांकि कई रिपोर्ट्स में ऐसी बातें भी सामने आई थीं कि दोनों इस सीरियल से पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और सीरियल के दौरान दोनों की बॉन्डिंग मजबूत हो गई थी. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली और आज वे दो बेटियों के माता-पिता हैं।

