क्या है Akira Ransomware?

रैंसमवेयर भी एक तरह का मैलवेयर है , जो यूजर या किसी ऑर्गेनाइजेशन पर अटैक करके उनके कंप्यूटर पर फाइलों के एक्सेस को रोक देता है।

ये उन फाइलों को एन्क्रिप्ट करता है और फिर डिक्रिप्शन की के लिए फिरौती यानी रेंसम की मांग करता हैं इसलिए इसे रैंसमवेयर नाम दिया गया है।

अपने जरूरी डाटा को हासिल करने के लिए लोग या कोई कंपनी पैसे देने को तैयार हो जाती है।

जिस कारण ये खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।

समय के साथ रैंसमवेयर सबसे ज्यादा होने वाला मैलवेयर अटैक हो गया है।

आधुनिक रैंसमवेयर की शुरूआत 2017 के वानाक्राई (WannaCry) आउटब्रेक के साथ हुई, जिसमें दुनिया भर में बड़े पैमाने पर और ज्यादातर लोगों को प्रभावित किया।

इसके बाद COVID-19 महामारी ने रैंसमवेयर में काफी बढ़ोतरी की, क्योंकि उस समय ज्यादातर ऑर्गेनाइजेशन रिमोटली काम करने लगे।

बता दें कि 2020 की तीसरी तिमाही में पहली छमाही की तुलना में रैंसमवेयर हमलों में 50% की वृद्धि हुई थी।

रैंसमवेयर से सबसे अधिक प्रभावित देशों में US के बाद भारत, श्रीलंका, रूस और तुर्की हैं।