‘बिग बॉस ओटीटी 2‘ के वीकेंड का वार यानी रविवार को दर्शकों को सलमान खान नजर नहीं आएं। भाईजान अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते इस हफ्ते होस्ट नहीं कर पाए हैं। शनिवार को उनकी जगह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने ले ली है। अब रविवार को कृष्णा के साथ भारती सिंह भी नजर आई . वहीं श्रिया पिलगांवकर भी गेस्ट के तौर पर नजर आई . वहीं आपको बता दे कि घर में निशांत भट्ट भी नजर आने वाले है वो वहा घर वालो से टास्क करवाते नजर आएंगे. इसके साथ ही वीकेंड का वार पर खूब मस्ती और ड्रामा देखने को मिला. तो आइए बताते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 के नए एपिसोड का पूरा हाल।
जग्गू दादा बनकर आए कृष्णा अभिषेक
बिग बॉस ओटीटी 2 में भारती सिंह और कृष्णा की एंट्री हो गई है। कृष्णा ने एक बार फिर पूजा भट्ट को लाल गुलाब दिया। वहीं कृष्णा जब भी जग्गू दादा बनकर आते हैं तो फैंस को काफी पसंद आता है.
जग्गू दादा और भारती सिंह ने कसा तंज
जग्गू दादा और भारती सिंह ने घर वालों को खूब हंसाया और ताना भी मारा. इस बीच घर वालों को किसी एक सदस्य को जीरो को टैग देना था , सब लोगो ने आशिका और जिया को सबसे ज्यादा जीरो के टैग दिए।
भारती सिंह ने जेडी हदीद के साथ ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर किया डांस
जग्गू दादा और पूजा भट्ट का डांस देखने के बाद भारती सिंह ने भी कहा कि वह भी जेडी के साथ डांस करेंगी. इसके बाद दोनों ने रवीना टंडन के गाने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस किया. वहीं भारती की बातों को पूजा भट्ट ने जेडी में ट्रांसलेट किया.
निशांत भट्ट की हुई घर में एंट्री
आपको नही पता हो तो बता दे कि निशांत भट्ट वहा अपने गाने के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. बता दें कि वह खुद बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने फलक नाज़ और परिवार के सदस्यों के साथ डांस भी किया. इसके साथ ही घर वालों को एक जहरीला टास्क भी दिया . इस दौरान बबीका और मनीषा ने एक-दूसरे पर जमकर जहर उगला। तो वहीं इस टास्क में वाइल्ड कार्ड आशिका और जिया के बीच भी लड़ाई देखने को मिली. जिया ने आशिका को कड़वी जुबान और पलटू का रस पिलाया. वहीं आशिका ने अविनाश को बोरिंग बताया. दूसरी ओर, फलक नाज़ ने अभिषेक से कहा कि वह नए लोगों से प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें कड़वी जुबान का जूस पिलाया।
अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट आए आमने-सामने
पूजा भट्ट की जगह अभिषेक मल्हान को बुलाया गया। फुकरा इंसान ने पूजा को कड़वी जुबान और बोरिंग जूस पिलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार उनसे कम्युनिकेशन गैप हो जाता है. क्योंकि समझ नहीं आता कि उनसे बात क्या की जाये . इस दौरान पूजा भट्ट भड़क जाती हैं और कहती हैं कि मैं आपके सिलेबस से बाहर हूं।
सुम्बुल तौकीर खान और सुमेद की ‘साजिशें’
सुंबुल का गाना साज़हें यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है। यह गाना सुम्बुल के अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। इस दौरान सुम्बुल ने घर में डांस भी किया. इसके अलावा सुंबुल ने घर वालों को एक चौंकाने वाला टास्क दिया. जिसमें उन्होंने जोड़ियों को बुलाकर सवाल पूछे. अगर जवाब हां है तो एक साथी को बिजली का झटका लगेगा. इस दौरान अभिषेक ने आशिका के लिए जवाब दिया कि वह पर्सनैलिटी को लेकर असुरक्षित हैं। वह एल्विश की तुलना में कमजोर वाइल्ड कार्ड है। बबीका और जिया को दूसरे राउंड में बुलाया गया।
आशिका और एल्विश – सहायक कौन बनता है
भारती सिंह ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों आशिका और एल्विश में से एक को असिस्टेंट बनने का मौका दिया। एल्विश को घर में सहायक बनाने के लिए चुना गया था। इस दौरान मनीषा को वीटो पावर मिल गई है, जिससे एल्विश तीन बार किसी के काम को मना कर सकता है।
इस सप्ताह कोई भी बाहर नहीं हुआ
वही आपको बता दे कि इस हफ्ते किसी का नही एविक्शन नहीं किया गया है . यानी कोई भी घर से बेघर नहीं होगा. क्या आप जानते हैं जेडी, अभिषेक और जिया को छोड़कर सभी घरवाले नॉमिनेट थे.

