देहरादून। चंपावत उपचुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने का दावा करने वाली काँग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही अपने इरादे दिखा दिए है। काँग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को चम्पावत से अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भाजपा को इस चुनाव में एक वॉकओवर मिलने की चर्चा तेज हो गई है।
चम्पावत उपचुनाव जंहा भाजपा के लिए अपनी प्रतिष्ठा का सवाल है तो वही उत्तराखण्ड काँग्रेस के लिए यह चुनाव किसी पिछली चुनावी हार के घाव पर मरहम लगाने का काम कर सकता था। यही नही इस चुनावी जंग में नए पीसीसी अध्यक्ष को भी बूस्टअप मिल सकता था। फिलहाल अब ऐसा होता कुसह दिखाई नही दे रहा है। बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार घोषित कर नाम के घोषणा की औपचारिकता पूरी की। जिसके बाद काँग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार फाइनल करते हुए निर्मला गहतोड़ी को पर दांव खेला है।
Also read: चंपावत उपचुनाव में इस महिला प्रत्याशी पर कांग्रेस ने खोल दांव, बढ़ी सीएम धामी की मुश्किल
कौन है निर्मला गहतोड़ी
निर्मला गहतोड़ी उत्तराखंड कांग्रेस के लिए नया नाम भले ही ना हो लेकिन बीजेपी के सामने चुनावी बिसात में वे फिलहाल कमजोर खिलाड़ी जान पड़ रही है। हालाकी निर्मला के पास संगठन के तौर पर जिला अध्यक्ष का अनुभव होने के साथ साथ काँग्रेस की सरकार में राज्य मंत्री होने का भी अनुभव है। निर्मला, राज्य महिला सशक्तिकरण विभाग में उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

